जसवां परागपुर : पंचायत उझे में वितीय साक्षरता सप्ताह का हुआ आयोजन
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित शाखा जौड़बड़ द्वारा नावार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत उझे में वितीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान भगवान दास ने की। शाखा प्रबंधक देवेंदर कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बैंक के क्षेत्र में नए डिजिटल तकनीक के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बैंक की विभिन्न डिजिटल योजनाओं, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई एप्लीकेशन व नेट बैंकिंग आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही लोगों से आग्रह किया कि इन सुविधाओं का सही उपयोग करें। शिविर में पहुंचे लोगों को जानकारी देते हुए बताया की डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से ही अधिक से अधिक अपना लेन देन करे। छोटी बचत से बड़ी बचत कैसे करें, विस्तार पूर्वक से जानकारी दी गई। साथ ही आनलाइन फ्राड से बचने के बारे में भी जानकारी दी गई। लोगों को अपने एटीएम कार्ड का पिन नवंबर, एटीएम कार्ड का नंबर और सीवीवी कोड तथा कोई भी फ्रॉड लिंक, संदेश और ई-मेल आए, तो डिलीट कर देना इत्यादि के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
