रिकांगपिओ: नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से किया फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ
उड़ान समाज सेवा किन्नौर द्वारा नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से यूथ वैलनेस पॉजिटिव लाईफ स्टाईल एंड फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय बरी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अध्यापक बलवीर सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से फूल कुमारी, पुलिस प्रशासन व सभी अध्यापक गण मौजूद रहे। इस दौरान उप प्रधान बिमला देवी ने टोपी व खतक पनाह कर मुख्यातिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष उड़ान समाजसेवा किन्नौर हरविंदर सिंह ने युवाओं व विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन, लक्ष्य के प्रति सकारात्मक विचार धारा व नशे जैसे ज़हर से दूर रहने का आह्वान किया, जबकि मुख्यातिथि बलवीर सिंह नेगी ने अपने जीवन के अनुभव को साझा कर युवाओं को लक्ष्य हासिल करने तक हार न मानने की प्रेरणा दी।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोरोना जैसे महामारी से स्वयं को बचाने व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने लगातार बढ़ रहे नशे से दूर रहकर व समाज को जागरूक करने का आह्वान किया उड़ान समाज सेवा किन्नौर के उपप्रधान बिमला देवी, कुलदीप नेगी, भागी राम, संतराम व लक्ष्मी देवी ने नेहरू युवा केंद्र इस प्रकार के कार्यक्रम को करवाने के लिए धन्यवाद किया।
