देहरा : श्रीबालाजी अस्पताल ने पंचायत बिलासपुर में किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
विनायक ठाकुर। देहरा
गांव पंचायत बिलासपुर के टीका टहला वार्ड- 4 में मंगलवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप टीम मे मुख्यता लेडी डॉक्टर आस्था, डॉ.पंकज कपूर, नेत्र विशेषज्ञ डॉ विनोद. पैरामेडिकल स्टाफ से नर्स हेमलता फार्मासिस्ट पंकज, अजय कुमार और अरिजीत सभी ने अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान की। इस कैंप का आयोजन करवाने में मुख्यता युवा वर्ग ने अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसमें मिस उषा देवी, साक्षी व रिया के साथ साथ अन्य में सतीश कुमार, कृपाल सिंह, तरसेम लाल, हरनाम सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस शिविर में लगभग 78 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की। उपस्थित चिकित्सकों की टीम ने काेरोना गाइडलाइन के अंतर्गत सतर्क रहने व बचाव के उपाय और सुझाव दिए। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि डॉक्टर आपके द्वार अभियान के अंतर्गत यह निःशुल्क सेवा इसी प्रकार से लोगों के आग्रह पर चलती रहेगी। कैंप में उपस्थित सुदेश सहोतरा ने बताया कि जो निःशुल्क चिकित्सा शिविर गांव बिलासपुर ब्लॉक नगरोटा सुरियां तहसील देहरा में 16 मार्च को लगाया गया था, उसमें आंखों से संबंधित जांच के लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल में बुलाया था। 21 मार्च को 5 मरीजों का हिमकेयर कार्ड के अंतर्गत आंखों का मुफ्त ऑपरेशन किया गया।
