कांगड़ा : पंचायत खोली में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन
मनाेज कुमार। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के तहत पढ़ने वाली ग्राम पंचायत खोली में आज (शनिवार काे) सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा की अध्यक्षता नविता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस ग्राम सभा में सामाजिक अंकेक्षण दल सुरेश कुमार व रविंद्र कुमार द्वारा सामाजिक अंकेक्षण प्रतिवेदन पेश किया गया। सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा जो प्रतिवेदन पेश किया गया, जिसमें पहली अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक पंचायत द्वारा किए गए कार्यों की ग्राम सभा में चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत द्वारा 55 कार्य किए गए हैं, जिसमें कुल 17,537 मानव दिवस प्रदान किए गए हैं, जो की बहुत बड़ी उपलब्धि है।
इस विषय में ग्राम पंचायत खोली के प्रधान केवल कुमार ने बताया कि पंचायत में जो भी कार्य होते हैं, वह जनता के सहयोग से वह ग्राम पंचायत के शासन व प्रशासन के तालमेल से पूर्ण किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह जनता का सहयोग मिलता रहा, तो हम जिला स्तर पर लक्ष्य को भेजने की कोशिश करेंगे। अंकेक्षण दल द्वारा बताया गया कि इस अवधि के दौरान कुल 60,50,236 रुपए खर्च किए गए हैं जिसमें 35,55,251 रुपए का मजदूरी भुगतान व 24,94,925 रुपए की सामग्री का भुगतान किया गया है। इस ग्राम सभा में स्वतंत्र पर्यवेक्षक अश्विनी कुमार, पंचायत के उपप्रधान वार्ड सदस्य पंचायत सचिव तथा आशा कार्यकर्ता सहित कई लाेग मौजूद रहे।
