उपमंडल नगरोटा बगवां के मल्टी टास्क वर्करों के मूल दस्तावेजों की 27 जून को होगी जांच
उपमंडल शाहपुर के मल्टी टास्क वर्करों के मूल दस्तावेजों की 25 जून को होगी जांच
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, कांगड़ा ने बताया कि नगरोटा बगवां उपमंडल के अंतर्गत आने वाले 13 राजकीय प्राथमिक पाठशाओं, 03 राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं के लिए पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के मूल दस्तावेजों की जांच 27 जून को प्रातः 10 बजे खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, नगरोटा बगवां के कार्यालय में की जाएगा। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला जगणी, राप्रापा बूसल, राप्रापा खरट, राप्रापा सुराणी, राप्रापा बालूगलोआ, राप्रापा घीण, राप्रापा थाना, राप्रापा बलवाणा, राप्रापा रजियाणा-2, राप्रापा अप्पर रजियाणा, राप्रापा ठानपुरी, राप्रापा रजियाणा-1, राप्रापा गबला अंदराड़ और राजकीय माध्यमिक पाठशाला जगणी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोल, राजकीय माध्यमिक पाठशाला सदरपुर के लिए जिन उम्मीदवारों ने पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए आवेदन किया है। उनके मूल दस्तावेजों की जांच 27 जून को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, नगरोटा बगवां के कार्यालय में प्रातः 10 बजे की जाएगी।
इसके अतिरिक्त उपमंडल शाहपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलोथर और राजकीय माध्यमिक पाठशाला सलवाणा के पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के मूल दस्तावेजों की जांच 25 जून, 2022 को प्रातः 10 बजे खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, कांगड़ा के कार्यालय में की जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित स्कूलों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी दर्शाई गई तिथि को अपने मूल दस्तावेजों सहित प्रातः 10 बजे संबंधित कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
