पालमपुर : परौर पुड़वा सड़क पर खर्च हो रहे 21 करोड़-विपिन सिंह परमार
विकास को नवीन गति देकर कुछ अलग और कुछ नया कर सुलाह को मॉडल तथा आदर्श निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार शनिवार को ग्राम पंचायत पुड़वा में पौने चार लाख से बने टीन शेड, 15 लाख से बने वन रक्षक कुटीर और ग्राम पंचायत क्यारवां में 20 लाख पशु औषधालय भवन का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने पुड़वा और क्यारवां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनमानस की मांगों और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों रुपये से कार्य से हुआ है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुड़वा में कॉमर्स संकाय आरम्भ करने की अधिसूचना जारी कर पदों का सृजन किया है।
उन्होंने कहा कि परौर से पुड़वा तक डबल लेन सड़क निर्माण पर 21 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने पुड़वा में आने वाले समय में हिमाचल पथ परिवहन निगम का खूबसूरत बस अड्डा बनाया जायेगा। परमार कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारवां के नये भवन के निर्माण पर सवा करोड रुपए खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल कि उपलब्धता को बढ़ाने के लिए जलजीवन मिशन में 3 करोड़ 5 लाख से चौकी, जोना क्यारवां पेयजल योजना का निर्माण किया किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष और ऐच्छिक निधि से 20 लाभार्थियों को 2 लाख 5 हजार, 16 महिला मण्डलों को एक लाख 70 हजार रुपये प्रोत्साहन और राहत राशि वितरित। उन्होंने क्यारवां और मण्डप में 14 महिला मंडलों को गैस भट्ठियां वितरित की।
