पालमपुर : कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, थला पंचायत के चारों वार्ड पंच कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
( words)
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 3 महीनों की बात की जाए तो लगभग 1400 के करीब कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसे त्रिलोक कपूर का करिश्मा कहें या जयराम ठाकुर की नीतियां या मोदी का जादू लेकिन कुछ न कुछ तो है जो पालमपुर में कांग्रेसियों को भाजपा की तरफ खींच रहा है। अगर आज की बात की जाए तो थला पंचायत जो कि कांग्रेस की शत-प्रतिशत अपनी ही पंचायत मानी जाती थी। उसके 4 वार्ड पंच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। चारों वार्ड पंचों ने कहा कि कांग्रेस की तानाशाही वंशवाद और गलत नीतियों से दुखी होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।
