पालमपुर से ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय-त्रिलोक कपूर
प्रतिमा राणा। पालमपुर
पालमपुर से ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने आज प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने व प्रदेश और केंद्र सरकार की वूथ में योजनाओं की समीक्षा करने उपरांत अपने संबोधन में व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के विकास के लिए हर दृष्टि से कोई न कोई लाभ देने का काम किया है, जिसके परिणाम स्वरूप पूरा देश नरेंद्र भाई मोदी के साथ तेजी के साथ खड़ा होता दिखाई दे रहा है और यही नहीं जिस प्रकार से पिछले दिनों चार राज्यों के चुनाव में जिस जनादेश के साथ भाजपा शासित सरकारें रिपीट हुई हैं, उसी तरह हिमाचल प्रदेश के जनता ने भी जयराम सरकार को पुण: सत्ता में लाने के लिए संकल्प ले लिया है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जयराम ठाकुर जी की सरकार द्वारा जनमंच, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, हिम केयर और ग्रहणी योजना के साथ महिलाओं को 50 प्रतिशत बस यात्रा की सुविधा, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ, 125 यूनिट बिजली माफ जैसे लिए गए निर्णयों से जयराम सरकार गरीबों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि यही नहीं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजनाओं द्वारा गरीबों को एक समान विकास की धारा और आत्मविश्वास के साथ जीने का एक रास्ता दिखाया है।
उन्होंने इस अवसर पर पालमपुर क्षेत्र में विकास में जन सहयोग के अंतर्गत 3000 से ज्यादा सोलर लाइट, कामगार कल्याण बोर्ड में 4000 मनरेगा दिहाड़ी दारों को पंजीकृत करना, लगभग 400 महिला मंडलों को महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान की दिशा में पेयजल के लिए टंकी, सुख-दुख के उपयोग के लिए 10 गद्दे प्रति महिला मंडल, सहकारिता की दृष्टि से 50 सहकारी समितियों का गठन करके 1100 किसानों को आधुनिक खेती से जोड़कर सीएसआईआर के माध्यम से मुफ्त बीज उपलब्ध करवाना, 100 युवक मंडल को पंजीकृत करके स्पोर्ट्स किट देकर निराश युवाओं को खेल के मैदान तक लाना, सैलून के क्षेत्र पर काम करने वाले 50 से भी ज्यादा कार्यक्रम को सैलून किट देकर प्रोत्साहन देना जैसे अनेकों नए प्रयास पालमपुर में जो किए हैं, उसकी विस्तृत जानकारी व प्रधानमंत्री के मन की बात की जानकारी भी इस कार्यक्रम में दी गई। इस अवसर पर कपूर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जन वासियों से यह आग्रह किया कि जिस तरह पूरा देश और प्रदेश डबल इंजन की सरकार विश्व के विश्वास के साथ जुड़कर आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार पालमपुर इस बार आने वाले चुनाव में पूरी कसर को दोगुना करके जयराम ठाकुर के नेतृत्व को और मजबूत करें।
इस अवसर पर वूथ के संबंधित दर्जनों से भी ज्यादा कांग्रेस परिवार के लोगों ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर और त्रिलोक कपूर की कार्य पद्धति से प्रसन्न होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कपूर ने पार्टी में शामिल की गई सभी लोगों का पार्टी पटका डालकर स्वागत किया। इस मौके पर बैठक में बूथ अध्यक्ष मूलराज, प्रदीप कुमार, बूथ पालक शांति स्वरूप शर्मा, ग्राम केंद्र प्रभारी संजय कुमार, बीएलए करमचंद, बदेहड पंचायत के उपप्रधान अनवर शर्मा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक राणा, पूर्व उप प्रधान सुरेंद्र शर्मा, कमलेश कुमार, महिला मंडल प्रधान अर्चना शर्मा, रेनू देवी, लज्जा देवी, मंजू, सुषमा देवी, भाजपा नेता देवकीनंदन, किशन लाल, ओमकार चौधरी, अमरचंद व अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
