पालमपुर : विक्रम बत्रा महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित हुई फ्रेशर पार्टी
( words)
विक्रम बत्रा महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। सीनियर्स ने जूनियर्स के लिए कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी। वही जूनियर्स ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर माहौल को बहुत संगीतमय बना दिया। इस अवसर पर पार्टी में मिस फ्रेशर स्वीटी रणजीत सिंह और शिवानी को मिस पर्सनालिटी चुना गया। विभाग में कार्यरत प्राध्यापक प्रोफेसर कल्पना ऋषि व प्रोफेसर सुनीता कटोच इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी व विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस कार्यक्रम का आयोजन पालमपुर में वाइन एंड डाइन रेस्टोरेंट में किया गया।
