पालमपुर : बुद्धा मल एंड सन्स ज्वेलर्स के मानिक करवाल हिमाचल प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ आभूषण डिजाइन स्टोर के लिए सम्मानित
पालमपुर। फर्स्ट वर्डिक्ट
पालमपुर के बुद्धा मल एंड सन्स ज्वेलर्स के मानिक करवाल ने एक बार फिर प्रदेश को गौरवान्वित किया हैं। हाल ही में नोवोटेल मुंबई जुहू बीच में आयोजित किये गए एशियन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 में मानिक करवाल को हिमाचल प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ आभूषण डिजाइन स्टोर के लिए सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड शो में माधुरी दीक्षित नेने मुख्यातिथि रहीं। ग्रैंड एशियन एक्सीलेंस अवार्ड्स का आयोजन साशा मीडिया सॉल्यूशन के खुशाल कुमार कुंद्रा और निरंकार एग्जीबिशन और साशा मीडिया सॉल्यूशंस के कल्पेश ने किया था। इस मौके पर मानिक करवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेस्ट ज्वैलरी डिज़ाइनर स्टोर के लिए एशियन एक्सीलेंस अवार्ड का मिलना सम्मान की बात है। ग्राहकों के बहुमूल्य विश्वास के साथ ही ये सम्भव हो पाया है।
