पालमपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा मिशन के तहत रक्त दान शिविर का आयोजन
प्रतिमा राणा । पालमपुर
राष्ट्रीय विधिक सेवा मिशन के तहत एक जनवरी से 31 मार्च, 2022 तक पूरे देश में उपमंडलीय स्तर पर रक्तदान शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम बनाया गया है। उसी के अंतर्गत पालमपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश जसवाल ने किया। शिविर में 35 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। पालमपुर सीनियर जज एवं उपमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल वमनोत्रा ने अपनी पत्नी सहित रक्तदान किया। कई अधिवक्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर जहां डा. अनिल मिन्हास ने मेडिकल टीम का नेतृत्व किया, वहीं सिविल जज ऋतू सिन्हा, आयोजन के संयोजक अरविंद, वशिष्ठ मनीष कटोच एवं मृदुल नाग गगन कटोच आदि उपस्थित रहे।
