पालमपुर : प्रिया बुटेल ने किया जेआरएफ एनईटी की परीक्षा पास करके क्षेत्र का नाम रोशन
प्रतिमा राणा। पालमपुर
पालमपुर के लोहना से संबंध रखने वाली प्रिया बुटेल ने जेआरएफ एनईटी की परीक्षा पास करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी देते हुए उसके पिता किशोरी लाल ने बताया कि यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी बेटी ने उनका तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रिया स्कूल टाइम से ही पढ़ाई में हमेशा मेरिट पर रहती थी। गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय में भी प्रिया तीन साल तक पहले स्थान पर रहीं। प्रिया ने लगातार तीन साल तक अपना वर्चस्व बनाया रखा। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडलिस्ट होने के बाद उन्होंने एमबीए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से किया है। कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम करने का चार साल का अनुभव है।
2021 में पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रिया पीएचडी एंट्रेंस में 5वीं रैंक पर रही हैं। प्रिया दिन में आठ घंटे पढ़ाई करती हंै। पढ़ाई के साथ- साथ प्रिया स्कूल व कॉलेज में सामाजिक, सांस्कृतिक व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी आगे रहीं। प्रिया को एफएम सुनने का शोक है और उसको सुनने के साथ ही वह पढ़ाई करती हंै। प्रिया ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पति, माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिनकी बदौलत आज प्रिया ने यह कामयाबी हासिल की है।
