पालमपुर : वनूरी में जल शक्ति विभाग उपमंडल खोलने का किया आग्रह -त्रिलोक कपूर
वनूरी में जल शक्ति विभाग का उपमंडल खोलने के लिए मुख्यमंत्री से जल्द ही आग्रह किया जायेगा। भाजपा महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने आज नगर निगम के वार्ड नंबर 15 वनूरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। पालमपुर आने वाले समय में प्रदेश का सबसे व्यवस्थित और विकसित रूप में दिखाई देगा। मोदी सरकार का यह प्रयास है कि जितने भी देश के अंदर नगर निगमों की व्यवस्था है, वहां पर प्राथमिकता के आधार पर हर जन सुविधाओं को आधुनिक व चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। चाहे वे बिजली की तारों के आसमानी गुच्छे हों या सड़क रास्ते चौराहे हो या रेन शेल्टर व शौचालय हों, हर दृष्टि से इन सभी दिशाओं में परिवर्तन दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का खेद है कि पालमपुर की नगर निगम अपनी राह से भटक गई है। विकास की तरफ कम ध्यान,अपनी ज्यादा चिंता है। भाजपा नेता ने कहा कि चुने हुए पार्षदों को बिना किसी भेदभाव के विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि शहरी ग्रंटि योजना में काम कर रहे दिहाड़ीदारों को कामगार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत किया जाएगा ताकि उस बोर्ड के अनुसार मिलने वाली हर सुविधाओं का लाभ मिल सके।
