कांगड़ा : पंचायत हार जलाड़ी और समेला में लाेगाें काे बताईं सरकार की याेजनाएं
मनाेज कुमार। कांगड़ा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने ग्राम पंचायत हार जलाड़ी और समेला में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार गीतों और नाटकों के माध्यम से किया इस कार्यक्रम में कलाकारों ने आयुष्मान भारत और हिम केयर योजना के बारे में बताया इन योजनाओं के तहत 967000 परिवार पंजीकृत 366000 मरीजों का इलाज और हिम केयर कार्ड की वैधता 3 वर्ष कर दी है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 6356 लाभार्थियों को मकान आवंटित किए गए कलाकारों ने नाटक के माध्यम से हिमाचल में पहली बार बुजुर्गों को 60 की उम्र में पेंशन दी जा रही है। कार्यक्रम में अमरीक सिंह कमल वीर अजय कुमार सनी कुमार मोनी कुमार अश्विनी कुमार सपना मीरा नेहा और रीना इत्यादि कलाकारों ने भाग लिया।
