जयसिंहपुर : पंचरुखी पुलिस ने चोरियों के मामले में दो ओर आरोपी किए गिरफ्तार
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हिरासत रिमांड थाना पंचरुखी में चल रहे आरोपी अशुंल व शिव कुमार को अदालत मिजाज ने 14 दिन के लिए जुडिशियल हिरासत में धर्मशाला भेज दिया है तथा पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर चल रहे आरोपी अमन ने बताया कि इसने अपने अन्य साथी अभिषेक उर्फ अब्बू पुत्र परस राम निवासी गांव खजूरनू डॉ. कच्छेड़ा, तह. जयसिंहपुर जिला कांगड़ा व अमित जफ्फू पुत्र राजकुमार निवासी गांव वनघट डॉ. भुआणा, तहसील पालमपुर के साथ दिनाँक 12 मार्च की रात्री को तीनो ने मिलकर गांव अम्बोटू-द्रमण के पास भौड्डी सिद्ध मंदिर के गेट का ताला तोड़कर लगभग 11 हजार रुपए चोरी किए थे, जो तीने ने आपस में बांट लिए थे, जो अमन व लक्षय उर्फ लक्की को आज आज पालमपुर अदालत में पेश किया गया, जो अदालत मिजाज ने दोनों आरोपियों को 14 दिन जुडिशियल हिरासत पर धर्मशाला के लिए भेज दिया है।
आरोपी अमन द्वारा बताए गए आरोपी अब्बू उर्फ अभिषेक और अमित उर्फ जफ्फू को 17जुलाई को गिरफ्तार किया गया व अदालत मिजाज पालमपुर में दोनो आरोपियों को पेश किया जाकर 03 दिन पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया है। जानकारी देते हुये थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि मामले की जांच जारी है व शीघ्र ही अन्य खुलासा होने की संभावना है। इन आरोपियों के साथ और कौन- कौन से लोग सलिंप्त है, उनकी गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी। इस मामले की पुष्टी डीएसपी पालमपुर गुरुबचन सिंह ने की तथा बताया कि चोरियो में सलिंप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगी।
