मंडल जसवां-प्रागपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न
मंडल जसवां-प्रागपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपने-अपने विषयों को कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा जनता के हित में किए गए तथा किए जा रहे कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। वहीं संजीव शर्मा ने पार्टी का इतिहास एवं उसके विकास के बारे में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया।
भावना शर्मा ने बूथ प्रबंधन तथा प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम के महत्व पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इसी क्रम में जिला देहरा के महामंत्री सुशील कालिया ने पार्टी के कार्यविस्तार की दृष्टि से बूथ स्तर पर किए जाने वाले आवश्यक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा मुनीश शर्मा ने चर्चा के माध्यम से पार्टी की कार्यपद्धति की संरचना पर प्रकाश डाला। राहुल डोगरा ने डिजिटल युग में पार्टी की भूमिका तथा इस माध्यम से हम पार्टी और देश के लिए किस प्रकार योगदान दे सकते हैं, इस विषय पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा मंडल जसवां–प्रागपुर के पदाधिकारी, ग्राम केंद्र प्रमुख एवं मंडल मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।
