धर्मशाला : अरविंद केजरीवाल के शिक्षा संवाद कार्यक्रम ले भाजपा तथा कांग्रेस में घबराहट-पंकज पंडित
भाजपा-कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने का खुला न्योता
हिमाचल के खस्ताहाल सरकारी स्कूल रोज़ बन रहे हैं अख़बारों की सुर्खियां
शिवांशु शुक्ला। हमीरपुर
आम आदमी पार्टी दुआरा हमीरपुर में आयोजित किए गए शिक्षा संवाद कार्यक्रम के बाद भाजपा तथा कांग्रेस दोनों पार्टियों में घबराहट पैदा कर दी है, जिसके चलते इन पार्टियों के नेता-मंत्री अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली शिक्षा मॉडल की चर्चा आज पूरे देश में हो रही, जबकि इसके बिलकुल विपरीत हिमाचल के सरकारी स्कूल बहुत ही दयनीय अवस्था में हैं, यह बात आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान कही। पंकज पंडित ने दोनों दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने वर्ष हिमाचल प्रदेश की कमान भाजपा और कांग्रेस के हाथों में रही, लेकिन दोनों पार्टियों ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था का भट्ठा बिठा के रख दिया है। आज प्रदेश के स्कूल जर्जर अवस्था में हैं।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी के चलते, शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। एक ओर जहां शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। वहीं, रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों को न भरे जाने से बेरोज़गार युवाओं के भविष्य को भी अंधेरे में झोंका जा रहा है। ‘आप’ प्रवक्ता ने हिमाचल में शिक्षा के स्तर में दिन-प्रतिदिन आ रही गिरावट बारे चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ही दयनीय है। जोखिम भरे अथवा किसी भी समय किसी अप्रिय घटना को न्योता देते जर्जर तथा असुरक्षित भवनो में बच्चों की कक्षाएं चल रही हैं।
भाजपा-कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखने का खुला निमंत्रण
‘आप’ प्रवक्ता ने भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेताओं को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि हिमाचल की जर्जर सरकारी शिक्षा व्यवस्था बारे बड़ी-बड़ी बातें हांकने वाले दोनों दलों के नेताओं को आम आदमी पार्टी सार्वजनिक तौर पर आमंत्रित करती है कि वो जब मर्ज़ी दिल्ली स्कूलों के केजरीवाल मॉडल को देखने ज़रूर जाएं, ताकि हिमाचल के सरकारी स्कूलों का तुलनात्मक अध्यंन किया जा सके और प्रदेश के सरकारी स्कूलों का भला हो सके।
खस्ताहाल सरकारी स्कूल रोज़ बन रहे हैं अख़बारों की सुर्ख़ियां
हिमाचल के खस्ताहाल स्कूल हर रोज़ अख़बारों की सुर्ख़ियां बन रहे हैं, आए दिन अख़बारों में छपता रहता है कि किसी स्कूल की छत टूटने वाली है, किसी स्कूल की छ्त्त उड़ गई। कहीं एक कमरे में चल रही हैं। सभी कक्षाएं, कहीं पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है तो कहीं नौनिहालो के लिए शोचायलय नहीं हैं। ‘आप’ प्रवक्ता ने रामपुर बुशहर में एक जर्जर होती छत वाले स्कूल और जवालाजी के दतेहर स्कूल की ताज़ा तस्वीरें जारी की, जिसमें पांच कक्षाओं के लिए केवल एक ही कमरा होने के चलते अधिकतर कक्षाएं बाहर खुले में लगाई जा रही हैं। इसके साथ-साथ दिल्ली के स्कूलों की तुलना हिमाचल के सरकारी स्कूलों से करने के लिए दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तस्वीरें भी मीडिया में जारी की गई।
'आप' प्रवक्ता ने इस मौक़े पर कहा कि सुर्ख़ियां दिल्ली की अख़बारों में अरविंद केजरीवाल शिक्षा माडल की भी बन रही हैं, जिनको पूरा देश सराह रहा है और सुर्ख़ियां हिमाचल के खस्ता सरकारी स्कूलों की भी बन रही हैं, लेकिन जनता की राय हिमाचल के सरकारी स्कूलों के प्रति दिल्ली के शिक्षा माडल के बिलकुल विपरीत है। ‘आप’ प्रवक्ता पंकज पंडित ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम आदमी के शिक्षा संवाद कार्यक्रमों से भाजपा-कांग्रेस बुरी तरह से घबरा गई है, जबकि आम आदमी पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो शिक्षा के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच रही है, जबकि भाजपा-कांग्रेस धर्म और जाति के मुद्दों को लेकर राजनीति करती आयी है और जिस तरह का समर्थन पूरे हिमाचल में आम आदमी पार्टी को लोगों से मिल रहा है। यक़ीनन उस से यह तय है कि आने वाले विधान सभा चुनावों में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ ‘आप’ की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए एक ईमानदार सरकार की जरूरत है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी पूरे देश में जनता की एकमात्र पसंद होगी।
