जसवां-परागपुर : दोदु ब्राह्मणा के 11 परिवारों ने छोड़ी राशन कार्ड सब्सिडी
( words)
पंचायत दोदु ब्राह्मणा के 11 परिवारों ने एक अनोखी मिसाल की है। अब ये परिवार सरकारी डिपो से राशन नहीं लेकर केंद्रीय सरकार का सहयोग करेंगे। शनिवार को दोदु ब्राह्मणा के स्थानीय निवासी मीनाक्षी शर्मा, मुनीश, विनोद कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रवि कांत शर्मा, रमेश चंद शर्मा, रमन कुमार, संतोष कुमारी, अनिल कुमार शर्मा, बाल कृष्ण शर्मा, शुभ शर्मा द्वारा केंद्र सरकार के सहयोग में एक बहुत बड़ी पहल की है। इन सभी परिवारों ने फैसला लिया है की अब यह डिपो से राशन नहीं लेंगे।
