जसवां-परागपुर: पंजाबी गायक सिधु मूसेवाला घर जाकर डाडासीबा के युवकों ने श्रद्धांजलि
( words)
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर
हिमाचल के जिला कांगड़ा के डाडासीबा के पांच युवाओं ने रविवार को पंजाबी गायक सिद्धु मूसेवाला के गांव मूसा में जाकर श्रद्धांजलि दी और सिद्धू मूसे वाला के परिवार से मिले। रविवार को डाडासीबा से राहुल मेहरा, अभिषेक रिंकू, अरूण कुमार व अमन कुमार श्रद्धांजलि देने पहुंचे। रविवार सुबह तीन बजे घर से निकले थे। हिमाचल प्रदेश से गये युवाओं का प्रेम देख उनके माता-पिता की आंखों में नमी झलकने लगी व अपने बेटे के प्रति प्रेम देखने को मिला। हर रविवार अलग अलग राज्यों से लोग श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहे हैं व उनकी याद में वहां पर पौधारोपण किया जा रहा है।
