परागपुर : नहीं रहे भूतपूर्व सैनिक हरि सिंह, मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के कारण थे लोकप्रिय
( words)
विकास खण्ड परागपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुनणी के पूर्व उपप्रधान गुरवचन सिंह मनकोटिया के पिता भूतपूर्व सैनिक हवलदार हरि सिंह (83) का बुधवार रात करीब दस बजे निधन हो गया। वे विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। हरि सिंह सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में मातम छा गया। अपने सरल, मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के कारण वह लोकप्रिय थे। वे एक मेहनती किसान भी थे। वीरवार दोपहर को स्थानीय खड्ड के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवारिक सदस्यों और ग्रामीणों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
