धर्मशाला : राकेश चौधरी के आने से पार्टी को मिलेगी मजबूती : सत्येंद्र जैन
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले नेता राकेश चौधरी ने शिमला में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी की सदस्यता दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात राकेश चौधरी ने कहा कि वे पूरे तन-मन-धन से निःस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करेंगे। गौरतलब है कि 2019 धर्मशाला में हुए उपचुनावों में राकेश चौधरी ने आजाद उम्मीदवार के पर चुनाव लड़ा था तथा दूसरे स्थान पर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी, ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष दुर्गेश, अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष सतपाल संधू, प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी, राजीव अंबिया, ओबीसी संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल व किसान विंग उपाध्यक्ष मुल्खराज चौधरी इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।
