जसवां परागपुर : विद्यार्थियाें काे पास बनवाने के लिए निगम की बसों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
चिंतपूर्णी क्षेत्र के विद्यालय व महाविद्यालय के बच्चों को हिमाचल परिवहन निगम की बसों के पास बनवाने के लिए देहरा व अंब के चक्कर अब नहीं काटने पड़ेंगे। निगम की ओर से बस स्टैंड में हर महीने की 22 तरीख को निगम द्वारा बस स्टैंड चिंतपुर्णी में ही बस पास बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। बस पास के साथ-साथ स्मार्ट कार्ड व ग्रीन कार्ड बनाने की व्यवस्था भी की जाएगी। यह जानकारी निदेशक परिवहन निगम सुशील शर्मा ने दी है।
बताया कि परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर के दिशा-निर्देश मिलते ही इस कार्य को अमलीजामा पहनाया गया है, ताकि बच्चों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इससे पहले बच्चों को दफ्तरों के चक्कर पास बनवाने लिए काटने पड़ते थे। उधर, समनोली के प्रधान कुलदीप शर्मा, राजेंद्र, डीके, प्रधान चिंतपूर्णी शशि वाला, नारी के उप प्रधान होशियार सिंह ने इस कार्य के लिए परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर व सुशील शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
