हमीरपुर : लोकल रुट पर यात्रियों को करना पड़ा बसों का इंतजार, दूसरे राज्यों को ऑन डिमांड बसें
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
जिला भर के कई स्थानों पर बुधवार को भैया दूज होने के कारण महिलाओं को जो निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करवाई गई है उन बसों के लिए यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। बता दे की कुछ लोकल रूटों पर बसें समय पर उपलब्ध न होने के कारण यह समस्या रही। दोपहर के बाद सभी लोकल रूटों पर बसें उपलब्ध रही। लोकल व लांग रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ बसों में जुटी। हमीरपुर बस स्टैंड में तो भैया दूज पर्व पर महिलाओं को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा जिससें महिलाओं को अपने गणतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कुछ रूट्स पर तो बसों में यात्रियों की निगम की बसों में बहुत ज्यादा भीड़ भी देखी गई। बता दें कि एचआरटीसी महिलाओं को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भैया दूज पर्व पर सुविधा दी है। महिलाएं भी इस सुविधा का लाभ उठा रही है। निगम की लोकल व लॉन्ग रूट बसों में महिलाओं को दिनभर फ्री सुविधा मिल रही है, जबकि राज्य के बाहर दौड़ने वाली बसों में सफर करने वाली महिलाओं को हिमाचल के सीमा के बाहर किराया देना होगा। निगम ने अपने चालकों व परिचालकों को महिलाओं को देखकर बसों को रोकने के सख्त निर्देश दिए थे, ताकि कोई भी महिला फ्री सफर से वंचित ना रह सके।
ऑन डिमांड बसें..
निगम की ओर से हमीरपुर से दिल्ली पंजाब हरियाणा के लिए ऑनडमांड बस सुविधा को शुरू कर दिया गया है निगम का कहना है कि दीपावली का त्यौहार खत्म होते ही दूसरे राज्य में रह रहे नौकरी पेशा से जुड़े लोग जा रहे हैं, उन्हें असुविधा ना हो इसके लिए हमीरपुर से जिस क्षेत्र के लिए अधिक भीड़ भाड़ की यात्रा न करना पड़े जिसके लिए निगम ने विशेष बसों को भेजा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के उप मंडली प्रबंधक विवेक लखन पाल ने बताया कि एचआरटीसी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भैया दूज पर्व पर महिलाओं को फ्री सफर करवा रही है। लोकल व लॉन्ग रूट की बसों में महिलाएं सूर्य उदय से लेकर सूर्य आज तक फ्री व सुविधा का लाभ उठा सके राज्य के बाहर सागर करने वाली बसों में महिलाओं को किराया अदा करना होगा बसों के ड्राइवरों को महिलाओं को देखकर बसे रोकने के निर्देश दिए गए हैं। लोकल रूट से लेकर ऑन डिमांड बसों को लगातार भेजा जा रहा है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।
