कांगड़ा : नेताओं के पाेस्टराें ने बिगाड़ा पेटिंग वॉल का साैंदर्य
मनाेज कुमार। कांगड़ा
चुनावी समर है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों को हर हालत में अपना प्रचार करने की होड़ है। फिर प्रचार के लिए कोई जगह, स्थान या किसी स्थान इंपोर्टेंस को भी इग्रोर किया जा रहा है। बड़ी हैरत की बात है कि कॉलेज रोड पर कुछ समय बहुत सुंदर दीवार बनाई गई थी। इसमें वाल पेंटिंग दर्शाई गई, जिसमें कांगड़ा घाटी रेल और कांगड़ा हवाई अड्डे की बेहद खूबसूरत पेंटिंग्स बनाई गई थीं। मगर राजनीतिक पार्टियों ने अब इस पर अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। यूं कहिए कि पोस्टर इस कद्र से चिपकाए गए हैं कि दीवार की सारी सुंदरता को ग्रहण ही लगा दिया है। प्रचार के लिए ऐसे स्थानों पर पोस्टर चिपकाने के लिए सदैव परहेज होना चाहिए। वहीं प्रशासन को भी इसके प्रति कड़ा रुख अपनाना चाहिए। ऐसा करने वाली राजनीतिक पार्टियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
इस संबंध में एसडीएम कांगड़ा अरुण शर्मा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही इस बात का पता चला है और अगर पेटिंग वॉल पर राजतनीतिक पाेस्टर लगे हैं, उन्हें शीघ्र दीवार से हटाने का निर्देश दिए जाएंगे और राजनीतिक पार्टियाें और अन्य काे हिदायत दी जाएगी की पेटिंग वॉल पर पाेस्टर इत्यादि न लगाएं।
इस संबंध में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कहा कि अगर ऐसा है ताे कार्यकर्ताओं काे कहकर इन पाेस्टराें काे वहा से हटा दिया जाएगा।
