इन्दौरा : पठानकोट ने फाइनल जीत कर कप किया अपने नाम
राजपूत यूथ कल्ब सनौर द्वारा दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पठानकोट रही विजेता। युवाओं द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में 25 टीमों ने भाग लिया |
नवदीप कटोच बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जिन्होंने युद्ध क्लब को 11000 रुपए की राशि प्रदान की ,वह दूसरे मुख्य अतिथि कुणाल पठानिया ने 7100 रुपए क्लब को प्रदान किये। वह युवकों को नशे से दूर रहने की हिदायत दी व एसे ही टूर्नामेंट समय-समय पर करवाने की सलाह दी ताकि युवाओं का जोश बना रहे |
जीतने वाली टीम को 11000 का इनाम दिया और रनरअप रही टीम को 7100 इनाम प्रदान किया गया |
क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मुख्य रूप से पृथ्वी सलारिया, अनिल कटोच, आशिव कटोच, सोनी कटोच, अक्षय कटोच, द्वारा करवाया गया था।
रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में क्लब द्वारा युवाओं के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया था। इस उपलक्ष पर बलजीत महाल प्रधान इंदौरा प्रेस क्लब भानु पराशर अमित शर्मा वह अन्य कई लोग मौजूद रहे वह युवाओं का जोश बढ़ाया।
