जयसिंहपुर : कांग्रेस टिकट को लेकर पीसी काैंडल ने पेश की अपनी दावेदारी
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विधानसभा से एडवोकेट पीसी काैंडल ने कांग्रेस पार्टी की टिकट को अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। पीसी काैंडल ने बताया कि वह सन् 1985 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और कांग्रेस के यूथ का अध्यक्ष में भी रह चूका हूं और अन्य युवाओं को भी पार्टी से जोड़ने का कार्य किया। जब सत महाजन चंद्र कुमार ने एमपी का चुनाव लड़ा, तो उस समय भी मैने एक सपाही का काम किया। उन्होंने बताया कि जो कांग्रेस पार्टी के बड़े लीडर या हाई कमान से मेरा संपर्क बना हुआ है, जिसके चलते इस क्षेत्र के लिए मैंने कई काम करवाए हैं। पीसी काैंडल ने बताया कि यह मेरा दुर्भाग्य रहा की मुझे पार्टी का टिकट नहीं मिला में एक गरीब परिवार से निकला हूं, जिससे मैं सभी लोगों से मिल कर रहता हूं। पीसी काैंडल ने कहा कि अगर पार्टी इस बार मुझे टिकट देती है, तो जयसिंहपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।
