डाडासीबा: अरे वाह कही पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, वहीं सड़कों पर बह रहा व्यर्थ पानी
विनायक ठाकुर। डाडासीबा
जहां कई गांवों के लोग इन दिनो पानी की बूंद-बूद को तरस रहे हैं, तो वहीं, डाडासीबा के नजदीक पंचायत लोअर बलभाल बस स्टैंड दुकानों के साथ स्कूल को जाने वाले संपर्क सड़क किनारे जलशक्ति विभाग की मेन पाइप लाइन लीकेज होकर पीने का पानी व्यर्थ सड़क पर बह रहा है, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इस संपर्क सड़क से विभाग के कर्मचारी भी गुजर रहे हैं, परंतु किसी ने भी इस लीकेज पानी की मेंन पेयजल पाईप को ठीक करने की हिम्मत नहीं दिखाई। दुःखद बात तो यह है कि जलशक्ति विभाग तमाम ग्रामीणों को पानी की बूंद-बूंद कितनी कीमती है। इस बारे हर किसी को जागरुक भी कर रहे हैं, परंतु यहां विभाग को कोन समझाए की पानी सड़क किनारे बहने से उक्त सड़क भी काफी खराब हो रही है।
स्थानीय दुकानदारों लंबरदार बलवंत सिंह, राजकुमार, सीमा देवी, बालक राम, सुरजीत कुमार व सौरभ ने बताया है कि यह जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन पिछले 15 दिनों से लीकेज है लेकिन विभाग के कर्मचारियों को कई बार इस लीकेज को ठीक करने के लिए कहा गया, परंतु उन्होंने आज तक इस लीकेज पाइप लाइन को ठीक करने की जहमत नहीं उठाई। यहां आते-जाते राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है जैसे ही गाड़ियां सड़क से पानी में गुजरती हैं, ताे गाड़ियों के टायरों से निकलते गंदे पानी के छींटे लोगों के कपड़े गंदे कर रहे हैं। उन्होंने आज फिर जल शक्ति विभाग से अनुरोध किया जाता है। शीघ्र ही इस लीकेज पाइपलाइन को ठीक किया जाए।
इस संदर्भ में सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग डाडासीबा राकेश कुमार से बात की गई, ताे उन्होंने बताया कि मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है। अगर यहां पर पाइप लाइन लीकेज है, तो इसे जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर ठीक करवाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
