इंदाैरा : तोकि मार्केट के पास पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले की धूल से लाेग परेशान
मनीष ठाकुर। इंदाैरा (डमटाल)
विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत तोकि मार्केट के नजदीक एनएच रोड पर पानी की निकासी के लिए नाले की खुदाई की जा रही है, जिससे निकलने वाली धूल मिट्टी सुबह से शाम तक स्थानीय लोगों व दुकानदारों के लिए परेशानियां खड़ी कर रही है। स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने बताया कि हमें अपने घरों व दुकानों में सुबह से शाम तक कई बार सफाई करनी पड़ती है। क्योंकि नाले की धूल तथा मिट्टी से हमारे घरों व दुकानों का सारा सामान खराब हो जाता है और सांस लेने में भी बहुत दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को इस ओर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए नाले की खुदाई के बाद सड़क पर पानी का छिड़काव करना चाहिए, ताकि धूल मिट्टी न उड़े और किसी को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
