जसवां-परागपुर : पीरसलूही नोरी से किट्पल नादौन के लिए लोगो ने दान की 2.5 कनाल भूमि
विनायक ठाकुर। जसवां-परागपुर
रक्कड़ के समीपवर्ती पड़ते नादौन (कलूर) वासियों ने भी जसवां:परागपुर के नोरी एवम पीरसलूही निवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का उदाहरण जनता के समक्ष पेश कर दिया है। सड़क निर्माण के लिए नादौन कलूर के दानियों ने लगभग 2.5 कनाल भूमि दान की है। उद्योग एवम परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह द्वारा विधायक प्राथमिकता में डाली गयी सड़क पिरसलूही नोरी से किट्पल नादौन आदि गाँव को आपस में जोड़ने का प्रयास किया था जिस के लिए नोरी निवासियों ने अपनी भूमि पहले ही विभाग के नाम कर दी थी। वहीं नादौन वाली तरफ़ के लोगों ने नोरी के युवा मोर्चा के अनुरोध पर अपनी भूमि विभाग के नाम कर दोनो विधानसभा को जोड़ने का रास्ता साफ़ कर दिया। भाजपा मंडल जसवां:परागपुर ने पुनीत ने इस कार्य के लिए सभी दान वीरों सज्जनों का धन्यवाद किया है व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं मंत्री बिक्रम सिंह का भी आभार व्यक्त किया है। आपको बता दें इस कार्य के लिए प्रकाश चन्द शर्मा सुपुत्र श्यामा देव निवासी कुठारु, संतोष देवी पत्नी धर्म चन्द निवासी भावदान, सोमनाथ सुपुत्र बागलु राम गाँव भावदान, केसर चन्द गाँव भावदान, जल्लु राम सुपुत्र राम सिंह गाँव अमलहड़ तहसील नादौन जिला हमीरपुर निवासी ने अपनी भूमि दान की है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अंकुश शर्मा, राजेन्द्र कुमार, संजय शर्मा का विशेष योगदान रहा।
