जयसिंहपुर : अपरठेहडू रोपड़ी की जनता ने किया विरोध, एसडीएम को दिया ज्ञापन
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
जालग में उपतहसील कार्यालय की आधिकारिक सूचना मिलते हैं कि कोसरी पटवार वृत को जालग उपतहसील कार्यालय से जोड़ दिया गया है, तो कोसरी पंचायत व अपर ठेहडू तथा की जनता ने अपने आपकों ठगा सा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि जब यह उपतहसील प्रस्तावित थी, तो कोसरी पंचायत व अपर टेहडू की पंचायत जनता ओर चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक रविंद्र कुमार धीमान से कहा था कि इन पंचायतों को जालग उपतहसील कार्यालय से न जोड़ा जाए, क्योंकि इस उपतहसील कार्यालय से जोड़ने पर सुविधा की बजाय असुविधाएं होंगी, क्योंकि कोसरी, अपर ठेहडू पंचायत की जनता को जयसिंहपुर नजदीक पड़ने के साथ-साथ और कार्यालय के काम आसानी से हो जाते हैं।
वहीं, कोसरी गांव के एडवोकेट सुरेश ने कहा कि हमारे गांव के बच्चे जयसिंहपुर कॉलेज में पढ़ाई करते हैं और उनको अगर चरित्र परिणाम पत्र बनना होगा, तो लंबागांव पुलिस थाना आने के बाद फिर जालग जाना पड़ेगा, जो कि आने-जाने का किराया 1500 रूपए तक आएगा। उन्होंने यह भी कहां कि जयसिंहपुर तहसील होने से यहां पर आर्मी की कंटीन तथा जयसिंहपुर में बैंक की सुविधा भी यहा मिलेगी। जालग में यह सब सुबिधा नहीं है। इसलिए हमारी तहसील जयसिंहपुर में ही रहने चाहिए। इसलिए आज हम जयसिंहपुर एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को दे रहे हैं।
वहीं, एक जुलाई को जालग तहसील का शुभआरंभ किया जा रहा है। अगर हमारी बात दो दिन के अंदर नहीं मानी, तो हम जालग में विरोध प्रदर्शन करेंगे और आने वाले चुनावों का इसका जबाव देंगे। कोसरी पंचायत, अप्पर ठेहडू पंचायत के समस्त जनता, सभी महिला मंडल अध्यक्ष व सदस्या, युवक मंडल के अध्यक्ष प्रधान जनता यह मांग करते हैं कि पंचायत कोसरी, पंचायत अप्पर ठेहडू व पटवार वृत की जनता को जालग उपतहस से जाेड़ा जाए।
