ज्वालामुखी : करेड के लोगों की दाे टूक, रास्ता नहीं मिला तो चुनावों का हाेगा बहिष्कार
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
ज्वालाजी विधानसभा के तहत नाहलिया पंचायत के करेड गांव के लोग आज भी आजादी के इतने वर्षाें बाद भी एक अच्छी सड़क के लिए तरस रहे हैं। गांव वालों का कहना है की 5 वर्ष पहले वोटों के समय स्थानीय विधायक गांव में आए थे और आश्वासन देकर गए थे की प्राथमिकता के आधार पर उनके गांव को पक्की सड़क उपलब्ध करवाई जाएगी। लोगों का कहना है कि पुरे गांववासी इस बार नोटा का बटन दवाने को मजबूर हो चुके हैं। गांव वासी राजेश राणा, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, अनूप कुमार व राहुल कुमार ने कहा कि सरकार और प्रशासन से अगर जल्दी से जल्दी सड़क की कोई सुध नहीं ली, तो वे चुनावों का बहिष्कार करेंगे। लोगों का कहना है कि हर बार जुमले से गांववासी परेशान हैं और इतनी बरसात मे कहीं भी न जाने को मजबूर है, सरकार हर गांव तक पक्की सड़क का आश्वासन दे रही है, जो सिर्फ झूठ है।
