कांगड़ा : नंदरुल गांव के लोगों ने एस डी एम् कांगड़ा से मिल बताई समस्या
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
नंदरूल गांव के वार्ड-1 का प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्या के बारे में जानकारी दी। नंदरूल गांव से आए लोगों ने बताया कि गांव में उनके घरों की ओर जाने वाला रास्ता पुरी तरह से पानी के बहाव में बह गया। आम जन मानस को दूसरी ओर जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लगभग 80 परिवारों का संपर्क सड़क से टूट गया है। वहीं उपमडलाधिकारी कांगड़ा ने उन्हें आश्वासन दिया है की जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
