पालमपुर : पदरा और रिडा के लोगों को मिली बस की साैगात, त्रिलोक कपूर ने दी हरी झंडी
प्रतिमा राणा। पालमपुर
गोपालपुर परौर वया ब्रह्मठेड व परौर से पालमपुर बया पदरा और रिडा के लोगों को इस बस चलने से अत्यधिक लाभ होगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने इस नई बस सेवा को हरी झंडी देने के बाद जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। कपूर ने बताया कि वह स्वयं इस बस में बैठकर निर्धारित रूट पर जगह-जगह सैकड़ों लोगों के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित भी हुए और जिस तरह लोगों ने गर्मजोशी के साथ इस नई बस सेवा चलाने का स्वागत किया है, उससे यह स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश की जय राम सरकार को एक बार पुनः जनता आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी हैं। भाजपा नेता ने कहा कि धरोट जैसे घनी आबादी वाले गांव को पिछले 32 वर्षों के बाद आज पहली बार इस बस सेवा का लाभ मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही सड़क निर्माण के ढगों का कार्य पूरा हो जाएगा। पालमपुर वया पदरा सड़क मार्ग से भी शीघ्र बस सेवा प्रदान कर दी जाएगी।
उन्होंने इस नई बस सुविधा के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्थानीय जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मंगला चौधरी, दराटी पंचायत के प्रधान संजय कुमार, उप प्रधान शेर सिंह, ग्राम पंचायत अल्लाह लाहला की प्रधान अरुणा चौधरी, आरठ पंचायत प्रधान प्रदीप ठाकुर, कलुंड पंचायत के प्रधान नरेंद्र भट्ट, चचिया पंचायत की प्रधान जगदंबा प्रसाद, हंगलोह पंचायत के प्रधान प्यार चंद, उपप्रधान ओंकार चंद, वार्ड पंच संतोष कुमार, प्रकाश चौधरी, ब्लॉक समिति सदस्य रविंद्र कपूर, गोपालपुर पंचायत के उपप्रधान करमचंद, भाजपा के मंडल सचिव साहिल नाग, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण कपूर, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संजय पहाड़िया, युवराज सोनी पार्टी के बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार, रवि कुमार, भीखम चंद, धर्मचंद, अनिल शर्मा, रजनीश ठाकुर, देशराज ठाकुर, चौधरी नंदलाल, चौधरी मुरली राम, ओबीसी मोर्चा सचिव बलवंत चौधरी, भाजपा नेता डॉ रतन, सरदार सिंह, देशराज धीमान, संजीव कुमार, विक्रम चंद व प्रताप चंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
