जयसिंहपुर : पंचरुखी के लोगों को थी आस लेकिन लोग मिला जुमलों का अंबार
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
यादबिंद्र गोमा पूर्व विधायक एवं एससी सेल के चेयरमैन ने आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को फलौप करार दिया गोमा ने आरोप लगाया की आज कौन सी ऐसी स्थिति पैदा हो गई कि आज मुख्यमंत्री को साढ़े चार वर्ष में पहली बार आने का सौभाग्य मिला। पंचरखी के लोगों का यह दुर्भाग्य कह सकते हैं कि स्थानिय विधायक ने पंचरखी के लोगों को सिर्फ़ वोट बैंक के नज़र से ही हमेशा देखा और रखा है और पंचरखी में मुख्यमंत्री को लाने का काम विधायक ने कार्यकर्ताओं की नाराज़गी के चलते किया ताकि लोगों और जूथ और झूठ जाते जाते मिल जाए और डीपी विकास धिमान का दावा और सक्रियता कहीं ना कहीं विधायक को अपने पाँब से ज़मीन फिसलती हुई नज़र आ रही है जिस कारण मुख्यमंत्री को खींच के यहाँ लाने में विधायक मजबूर हुए। गोमा ने कहा कि स्थानीय विधायक जो आज कूड़ा संयंत्र का रोना आज मंच से रो रहे हैं, जबकि उस कूड़ा संयंत्र को राजनीतिक भेंट चढ़ाने वाले भी खुद ज़िम्मेदार विधायक है।
विधायक नहीं चाहते थे कि जहां जिस पंचायत में पैसा मंज़ूर हुआ था, वहां नहीं चाहते थे, जबकि अपने चहेते प्रधान की पंचायत में लगवाना चाहते थे। एक तरफ वीडीयो ने कहा कि पैसा स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि जिस तरीक़े से मंच से विधायक ने मांग की कि पैसा वापस न जाए, जबकि खुद विधायक ने प्रेस में बयान दिया था कि पैसा कहीं नहीं गया है, तो महोदय अपनी कथनी और करनी तो ठीक रखें। गोमा ने कहा की आज जो बीडीयो ऑफ़िस लंबागांव का उद्घाटन किया, लेकिन आज भी वो निर्माणाधीन हैं, यहां तक की सिविल अस्पताल का कभी अभी चला हुआ है। ऐसी कौन सी विधायक और सरकार को जल्दी है कि आनन-फानन में यह उद्घाटन करवा दिए गए। यह एक विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है, जो आज काम इन्होंने पाटिकाएं लगाईं हैं।
