कांगड़ा : श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के लोगों को घरद्वार मिल रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं
मनाेज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा जिला में स्थित श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। श्री बालाजी अस्पताल के चिकित्सक जगह जगह फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। श्री बालाजी अस्पताल अब तक 57 फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है, जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इन कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती हैं। इसी कड़ी में वीरवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्धेश्य से देहरा के झकलेहड़ गांव पहुंचा। यहां ग्राम पंचायत झकलेहड़ में श्री बालाजी अस्पताल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं।
इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। ऐसे मरीजों को अस्पताल में कुछ छूट भी दी जाएगी। बता दें कि श्री बालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्हीं की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर अस्पताल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे ऐसा उन्होंने बताया है।
