जवाली : नर्क से भी बदतर जिंदगी जी रहे भंगोली के वार्ड-4 एवं 7 के लाेग
राजेश कतनौरिय। जवाली
विकास खंड फतेहपुर के तहत ग्राम पंचायत लाड़थ के गांव भंगोली के वार्ड-4 एवं 7 में रास्ते की हालत बहुत ज्यादा दयनीय है।लोगों के घरों का पानी सड़क पर जमा हो जाने से गंदगी फैली हुई है। आने जाने वाले लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, संदीप कुमार, सुनीता, अंकुश धीमान, रविंद्र कुमार, जीवन लाल, राजकुमारी, सुरेंद्र कुमार व प्रदीप कुमार विपिन आदि का कहना है कि सड़क पर खड़ा गंदा पानी जमा होने से बदबू में निकलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पंचायत प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने पर भी आज दिन तक इस चीज का हल नहीं हुआ है। लोगों का कहना है की सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए कई तरह के जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं।
बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन इसकी सच्चाई हमारे रास्ते को देखकर लगती है की असलियत क्या है, लोग बदबूदार रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो चुके हैं। नर्क से भी बदतर जिंदगी हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब गर्मी के दिनों की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले समय में जहां पर मक्खी मच्छर आदि के बीच रहना, तो दूर चलना भी मुश्किल स हो चुका है और यही गंदा पानी कई बीमारियों को न्योता दे रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हमारी इस समस्या का जो कि काफी लंबे समय से चलती आ रही है हल किया जाए। क्योंकि आज दिन तक हमें पंचायत की तरफ से झूठे वादों से टाल दिया जाता है। इस पर वार्ड पंच अनिता कुमारी का कहना है की हमने नालियों का प्रस्ताव डाल दिया है और जल्द ही इसका हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
जब इस मामले पर पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार का कहना है कि हमने अपनी तरफ से दो बार नोटिस भी निकाला है की जिन घरों से पानी आता है, वह उसका फिलहाल के लिए कोई हल करें, लेकिन वह सुनवाई नहीं करते जिसके लिए एक बार फिर उन्हें पंचायत की तरफ से चेतावनी नोटिस दिया जाएगा और इस समस्या के लिए अब हमने सेप्टिक टैंक का प्रावधान रखा है और बहुत जल्द उस पर कार्य किया जाएगा। पंचायत प्रधान संजना ने कहा कि सारी पंचायत को छोड़कर एक सिर्फ इसी गली में लोगों को दिक्कत आ रही है, जिस पर पूरी सख्ती से संज्ञान लिया जाएगा और लोगों को आ रही इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
