पालमपुर: संताें के दिखाए रास्तों और शिक्षाओं का अनुशरण करें लोग-परमार
प्रतिमा राणा। पालमपुर
संत कबीर जयंती पर विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने संत कबीर मंदिर नागणी (भेडू महादेव) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सिकंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद ने मंदिर में शीश नवाया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार प्रदेश वासियों को संतगुरु कबीर जयंती की बधाई दी और लोगों से उनके दर्शाये मार्गों पर चलने का अनुसरण किया। उन्होंने कहा कि संत और महात्मा सर्व समाज के होते हैं और लोग ऐसे महान लोगों का अनुसरण करते हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास भक्तिकाल के एकमात्र ऐसे कवि हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार के कार्यों में लगा दिया। उन्होंने बताया कि कबीर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण एवं समाज हित में कार्य करते रहे।
उन्होंने इस अवसर पर यहां सामुदायिक भवन और चारदीवारी इत्यादि के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इससे पहले राज्यसभा सांसद ने भी प्रदेश के लोगों को संत कबीर जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष संतों, पीरों और पैगंबरों की धरती है, जिन्होंने मानवता की भलाई और और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कबीर संतमत के प्रवर्तक और संत काव्य के सर्वश्रेष्ठ कवि थे। विलक्षण के धनी और समाज -सुधारक संत कबीर हिन्दी साहित्य में अपना विशिष्ट स्थान रखते हैं। उन्होंने भी इस अवसर पर सामुदायिक भवन को 5 लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर राज पाल, तिलक राज, अजय कबीर व देश राज सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
