रक्कड़ : ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें जनता-चिरंजीलाल शर्मा
( words)
विनायक ठाकुर।रक्कड़
पुलिस थाना रक्कड़ में रविवार को एसएचओ रक्कड़ चिरंजीलाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन थाना परिसर में किया गया, जिसमें रक्कड़ के स्थानीय दुकानदारों सहित क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। पुलिस थाना रक्कड़ के एसएचओ द्वारा वहां मौजूद लोगों को ड्रग्स के सेहत पर बुरे प्रभाव के बारे में जागरुकत किया। वहीं, लोगों से आह्वान किया कि जनता ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें गाड़ी या दोपहिया वाहन चलाते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। चिरंजीलाल शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना हम सब का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए।
