इंदाैरा : त्यौड़ा में पानी, बिजली, सड़क की समस्या से परेशान लोग
भाजपा सरकार को झूठी सरकार बताया
रीता धीमान ने देखे सिर्फ दो ही घर बाकी गांव को किया नजरअंदाज
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
चुनावी साल प्रदेश में चल रहा है और जनता ने अब खुल कर बोलना शुरू कर दिया है। त्यौड़ा गांव में प्रदेश कांग्रेस सचिव मालेंद्र राजन त्यौड़ा गांव के लोगों का हालचाल पूछने पहुंचे व आगामी चुनावों में कांग्रेस को वोट करने की अपील करी वहीं पर इकट्ठे होकर त्योड़ा के लोगों ने मालेंद्र राजन को बताया कि भाजपा सरकार झूठी सरकार है और कहा कि यह सरकार सिर्फ झूठ बोल कर वोट हथियाना चाहती है, पर जमीनी स्तर पर यह सरकार शून्य है। सिर्फ सोशल मीडिया और इनके खासमखास झूठा प्रचार कर रहे कि भाजपा सरकार ने बहुत कार्य किया, जबकि स्थिति इसके विपरीत है। त्यौड़ा में लोग पीने के पानी की समस्या से परेशान हैं और उन्होंने बताया कि घर में मेहमान आने पर पीने का पानी 3 किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है। क्योंकि जो नल का कनेक्शन सरकार ने दिया है, उसमें पानी नहीं है। गांव वासियों ने बताया की सड़कों के शोर पर कोई भी पानी की निकासी नहीं है, जिस कारण घरों का पानी घरों पर ही रुक जाता है और बीमारियों के फैलने का डर लगा रहता है।
गांव वासियों ने गंभीर आरोप सरकार पर लगाते हुए कहा कि 12 बेड की डिस्पेंसरी तो बना दी, लेकिन उसमें कोई भी अच्छा डॉक्टर नहीं लागया गया। बीमार होने पर बाहर इलाज कराना पड़ता है, अगर मूलभूत सुविधा ही नहीं मिल सकी, तो फिर भाजपा सरकार ने क्या विकास करवाया। गांव वासियों ने बताया कि वह तो विधायक रीता धीमान के दीदार को तरस रहे हैं, ताकि उनके दर्शन कर सकें। क्योंकि साढ़े चार वर्ष में उनके दर्शन तक नहीं किए गए अगर वह गांव में नहीं आई, तो विकास भी गांव में कहां आया होगा। गांव वासियों ने बताया कि सड़के तो गांव में बनी, लेकिन ऐसी सड़के बनी जो कुछ महीने में ही टूटना शुरू हो गई। विकास तो दूर उन सड़कों पर चलने में भी डर लगता है कि इन पर कहीं गिर गए तो चोट काफी गहरी लगेगी।
किसानों ने बताया कि उनके गांव में दो खाद की दुकानें हैं, जो कि खाद बहुत महंगी देते हैं, अगर उनसे इस बारे पूछे तो वह खाद देने से इनकार कर देते और कहते हैं कि इसी मूल्य पर खाद मिलेगी ओर वहीं सरकार कहती है कि हम किसान हितैषी हैं, अगर किसान हितैषी हैं, तो खाद महंगी क्यों मिल रही। हैरान हूं कि सोशल मीडिया पर इंदाैरा की विधायक और उनके खासमखास विकास की बात कर रहे, जबकि लोग मूलभूत सुविधा लेने के लिए गुहार सरकार के आगे अब भी लगा रहे, तो यह झूठी वाहवाही की राजनीति कर लोगों को गुमराह क्यों कर रहे हैं। ऐसी राजनीति करना छोड़ दें। मौजूदा सरकार के नुमाइंदे।
