इंदौरा : पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने की नारेबाजी
इंदौरा में गांव मलोट के वार्ड नंबर-7 के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने स्थानीय विधायक रीता धीमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लोगों ने बताया कि काफी अरसे से वे पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस संबंध स्थानीय विधायक के साथ-साथ वाटर सप्लाई विभाग को भी अवगत करवाया मगर कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। अब लोगों के सब्र का प्याला टूट चुका है। यही कारण है कि लोगों को इस कद्र सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।
लोगों ने चेताया कि उनकी समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।
वहीं इस संबंध जल शक्ति विभाग इंदौरा के अधिशाषी अभियंता गुरबख्श धीमान ने कहा कि मुझे इस समस्या की जानकारी अभी मिली है। जल्द ही मैं मुलाजिमों को मौके पर भेजता हूं। इस समस्या का हल जल्द ही कर दिया जाएगा। इस मौके पर सपना मेहरा, ऊषा देवी, प्रेमलता, सुलोचना देवी, प्रीति देवी, शारदा देवी, पूनम देवी, सुषमा देवी, आशा देवी, विमला देवी ,कमलेश देवी, नरेश कुमार, रिंकू, बलदेव सिंह, गोल्डी, लाल सिंह, विनोद शर्मा, बलवान सिंह, प्रेम सिंह, पूरन सिंह आदि गांव वासी मौजूद रहे।