पालमपुर : जनता जो मुझ पर विश्वास दिखा रही है, सचमुच जनता ऋणी हो गया हूं मैं-त्रिलोक कपूर
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर
उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर ने जुगेहड, पहाड़ा, बोदल, घाड, लमलेहड, अपर दतल, होलसू, खयांपट, चंदरोपा और दियोग्रां चुनाव अभियान के दौरान रखी गई बैठकों में जनता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कपूर ने कहा कि मैं जनता का बहुत बड़ा आभारी हूं, मै जहां भी जा रहा हूं जनता बाहें फैलाकर स्वागत कर रही है। मैं सच में ही जनता का कर्जदार हो चुका हूं, अगर जनता के आशीर्वाद से मुझे विधानसभा में बैठने का मौका मिलता है, तो सच में पालमपुर क्षेत्र के लोगों की आशा के प्रति खरा उतरने के लिए दिन-रात एक कर दूंगा। मैं सचमुच ही बहुत किस्मत वाला हूं जो मुझे पार्टी ने विभिन्न पदों पर पिछले 32 वर्षों में काम करने का मौका दिया और आज चुनाव लड़ने के लिए पालमपुर जैसे क्षेत्र से मुझे टिकट प्रदान की।
मैं पार्टी को भी अस्वस्थ कराना चाहता हूं कि पालमपुर के विकास में त्रिलोक कपूर किसी भी तरह की कमी नहीं आने देगा। भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर ने कहा कि 2 वर्ष पहले ही मुझे पार्टी ने संगठन की दृष्टि से महामंत्री पद पर और सरकार में वूल फेडरेशन के चेयरमैन के रूप में काम करने का अवसर प्रदान किया। मैंने भी पुरजोर मेहनत करके पालमपुर को नया पालमपुर बनाने में कड़ी मेहनत की और जिसका नतीजा यह निकला कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के विशेष आशीर्वाद से पालमपुर की 3 हजार की नगर परिषद को 40 हजार के नगर निगम का तोहफा, आजादी के 70 सालों बाद पालमपुर को अपना विकास खंड कार्यालय की सौगात, चचियां में उप तहसील, गोपालपुर में लोक निर्माण विभाग का उप मंडल, वनूरी में जल शक्ति विभाग के उपमंडल जैसे बड़े तोहफे सरकार ने इस क्षेत्र की जनता के आग्रह पर उन्हें समर्पित किए। विकास की रफ्तार यही नहीं रुकने वाली है अगर यहां की जनता ने आशीर्वाद दिया तो आने वाले 5 सालों में एक नया पालमपुर बनाने का पूरा पूरा प्रयास करूंगा। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों के दौरान त्रिलोक कपूर का भारी संख्या में पहुंचकर लोगों ने भव्य स्वागत हुआ।
