शाहपुर : शिव मंदिर जलाड़ी के जागरण में झूमे लाेग
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर
क्षेत्र की ग्राम पंचायत द्रमण के वार्ड-7 शिव मंदिर जलाड़ी गांव में जगराते का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य कलाकार पाल मेहरा के सुरीले भजनों पर सभी ग्रामवासी जलाड़ी झूम उठे। जगराते में चैन सिंह मनकोटिया ने भी अपने भजनों में संपूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर रवि पठानिया, संजू पठानिया व युवाओं, बड़े-बजूर्गों की देखरेख में लंगर भी लगाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के सैकड़ाें लाेगाें ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही भंडारे में सैकड़ाें लाेगाें ने उपस्थित हाेकर प्रसाद ग्रहण किया।
