कांगड़ा : जनता का रुख भाजपा की ओर : काकू
( words)
मनोज कुमार
चलो गांव की ओर जन संपर्क अभियान के तीसरे चरण में गांव हार-जलाड़ी में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू जनता से रू-ब-रू हुए। इस मौके पर उन्होंने जनहित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम जयराम ठाकुर की ओर जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंदों को छह माह तक फ्री राशन देने और साठ वर्ष से ऊपर की आयु में दी जाने वाली पैंशन स्कीम के बारे में भी बताया। वहीं उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से हिम केयर कार्ड की अवधि बढ़ाकर तीन वर्ष कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता का रुख इस बार भी भाजपा की ओर ही है। चुनाव आ रहे हैं तो जनता भाजपा को ही जिताना चाहती है।
