ज्वालामुखी : व्यक्ति ने फंदा लगाकर व्यक्ति ने दी जान
( words)
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
पुलिस थाना खुंडिया व चौकी मझीन के अंतर्गत रविवार को विनोद कुमार (33) पुत्र बाबू राम निवासी बल्लवागडू, डाकघर मझीन, तहसील खुंडिया ने घर के नज़दीक रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक विनोद कुमार पंचायत में बतौर सचिव पंचायत सुराणी में तैनात थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने कहा पुलिस ने 174 सीआरपीसी की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
