देहरा: पेड़ से टकराई पिकअप, सवार का हाथ कटा
विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते वनखंडी में एक बड़ा ही दुखद हादसा पेश आया है, जिसमें एक पिकअप जीप चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति का हाथ उसकी बाजू से अलग हो गया हैं। घायल व्यक्ति को उसके कटे हाथ सहित मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया, जहां से उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया। मिली सूचना के मुताबिक पिकअप जीप (एचपी-36वी-6580) वनखंडी से देहरा की ओर जा रही थी कि एकदम वनखंडी स्कूल के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे जीप सवार एक व्यक्ति का मौके पर ही हाथ बाजू से कटकर सड़क पर जा गिरा हाथ कटते ही व्यक्ति खून से लथपथ हो गया। वहीं, यह भी कहा जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त स्थान का मुआयना किया। जीप सवार नाजिर हुसैन पुत्र फकोर दोन निवासी खबली का इस हादसे में हाथ कट गया, जबकि चालक की पहचान अजय कुमार पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है। ममले कि पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
