देहरा: चलाली में असंतुलित होकर पलटी पिकअप, क्षतिग्रस्त
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते ढलियारा समीपवर्ती चलाली में एक पिकअप गाड़ी शुक्रवार सुबह सड़क पर पलटकर गिरने की जनाकारी सामने आई है। हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है, परंतु पिकअप को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि चालक को कोई चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों की माने तो घटना शुक्रवार की है और यह भी बताया जा रहा है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पर पलट गई। यह पिकअप ट्राला (HR-68A-5940) ढलियारा से चिंतपूर्णी की तरफ जा रहा था और चलाली के नजदीक अचानक सड़क पर पलट गया। वहीं, खबर लिखे जाने तक कोई भी मामला इस संदर्भ में दर्ज नहीं हुआ है।
