कांगड़ा : पंचायत जमानाबाद के काेटक्वाला गांव में लाेगाें काे बताई सरकार की याेजनाएं
मनाेज कुमार। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत जमानाबाद के काेटक्वाला गांव में आज (मंगलवार काे) सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सौजन्य से धौलाधार सांस्कृतिक युवा मंच बड़ाेल के कलाकारों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने उज्ज्वला और गृहिणी सुविधा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य याेजनाओं के बारे में लाेगाें काे जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में उपप्रधान आशाेक (जांवा), पंचायत सदस्य मीना देवी, रीना कुमारी, कुलप्रकाश, रविद्रंर (माेनी) सहित अन्य सदस्य और स्थानीय लाेगाें भी माैजूद रहे। कलाकारों में अमरीक सिंह, कमल वीर, अजय कुमार, माेनी, सन्नी, आशु, रीना, सपना, मीरा व नेहा आदि कलाकाराें ने कार्यक्रम में भाग लिया। कलाकार, बबलू, सुरेश, दीपक, राम भरोसे, अभि, लक्की, साक्षी, पिंकी, ज्योति व रोहित आदि ने लाेगाें काे जागरूक किया।
