कांगड़ा : खेल काे खेल की भावना से खेंले खिलाड़ी : श्याम वर्मा
मनाेज कुमार। कांगड़ा
नगर परिषद कांगड़ा के मैदान में बुधवार को क्रिकेट मैच कोटक्वाला इलेवन और गगल इलेवन के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में कोटवाला इलेवन टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 86 रन बनाए। इसमें गौरव का 43 रनाें का योगदान रहा। गगल इलेवन टीम की ओर से साहिल ने 14 रन देकर 2 विकेट ली, जबाव में पारस ने 42 रन बनाकर अपनी टीम गगल इलेवन को विजय बनाया। इस मैच के मुख्याथिति समाजसेवी श्याम वर्मा रहे। श्याम वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियाें काे खेल काे खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि खेलाें से हमारे शरीर का विकास हाेता और युवा वर्ग नशे से भी बचा रहता है। इस मौके पर डेवियंस कप के सदस्य कालरा, पॉपी, निखिल, मोहित, रिशु, अभिषेक, रवि गुप्ता, आशोक अंशुल, मंथन समर्थ, बोबी रहे।फाइनल मुकाबला गगल ओर कांगड़ा के बीच खेला जाएगा।
