कांगड़ा : पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष के आयु के व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण : सुनील डोगरा
मनोज कुमार। कांगड़ा
देश के कमजोर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का शुभारंभ 2015 में किया गया था। वरिष्ठ वित्तीय सलाहाकार सुनील डोगरा ने बताया की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष के आयु वर्ग वाले उन व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिनके पास एक बैंक खाता हो और जो इस योजना से जुड़ने/अपने खाते से ऑटो-डेबिट के लिए सहमति देते हैं। इस योजना से जुड़ने पर विमित व्यक्ति को पहली जून से 31 मई तक की एक वर्ष की समयावधि के लिए है। 2 लाख का जीवन सुरक्षा कवर दिया जाता है और यह नवीकरणीय है। इस योजना के तहत, किसी भी कारणवश बीमाकृत व्यक्ति के मृत्यु के होने पर 2 लाख का जोखिम सुरक्षा कवर मिलता है।
प्रीमियम की राशि प्रति वर्ष 330 रूपए है, जिसे अभिदाता के द्वारा दिए गए विकल्प के अनुसार बैंक खाते से एक किश्त में ही योजना के तहत 31 मई को ऑटो-डेबिट किया जाना है। सुनील डोगरा ने बताया दूसरी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 से 70 वर्ष के लोग अपने को पंजीकृत कर सकते हैं, जिसमें 12 रूपए बीमाधारक के बैंक खाते से कटते हैं और 2 लाख का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलता है। उन्होंने बताया पढ़े लिखे लोग तो खुद इन योजनाओं में पंजीकरण करवा चुके हैं या करवा रहे हैं, परंतु निम्न वर्ग के लोगों को अभी भी इनके बारे में जानकारी देने की जरुरत है, ताकि आश्रितों को मुआवजा मिल सके। बतौर वित्तीय सालाहकर सुनील डोगरा ने लोगों से अपील भी की अपने आसपास के लोगों को जरूर इन योजनाओं के बारे में अबगत करवाएं।
