धर्मशाला : धर्मशाला में ऐतिहासिक होगा पीएम माेदी का आगमन और रोड शो-सचिन शर्मा
( words)
पंकज सिंगता। धर्मशाला
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सचिन शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धर्मशाला में आगमन और रोड शो ऐतिहासिक होगा। सचिन शर्मा ने कहा है कि इस रोड शो में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला भर से एकत्रित होंगे। उन्हाेंने कहा कि इस रोड शो में कांगड़ा जिला मैं बसने वाले सभी समुदायों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी दर्शाया जाएगा। सचिन शर्मा ने कहा है कि रोड शो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में बहुत उत्साह है और कार्यकर्ताओं को जो भी जिम्मेदारियां दी गई है, उनको वह बखूबी से निभाने के लिए प्रयासरत हैं।
